फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत, धरने पर बैठे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत व दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 53 की दो महिला प्रत्याशी मोहल्ला बगिया में दर्जनों महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गईं। हंगामा होता इससे पूर्व मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। प्रत्याशियों ने इस संबंध में डीएम को प्रत्यावेदन देने की बात कही।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 53 मोहल्ला बगिया से पार्षद पद क ी निर्दलीय प्रत्याशी नुरसलीन बेगम और एआईएमआईएम की प्रत्याशी हलीमा बेगम व उनके समर्थक देर शाम को मोहल्ला बगिया में धरने पर बैठ गईं। दोनों प्रत्याशियों का कहना था कि ईवीएम में गड़बड़ी के कारण उनके खुद के वोट भी उन्हें नहीं मिले। नुरसलीन बेगम के पति हादी हसन अंसारी ने वार्ड का चुनाव दोबारा कराने की मांग की।

प्रत्याशियों ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रत्यावेदन देने की बात कही। वहीं बगिया क्षेत्र में हंगामा होने की सूचना मिलने पर एसओ उत्तर लोकेश भाटी व दक्षिण एसओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। समझाने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें