फिरोजाबाद। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।
किड्स कार्नर हैप्पी सीयिर सैकेंड्री स्कूमें बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ रूपाली भटनागर एवं मयंक भटनागर ने किया। शिक्षिका बबिता शर्मा, मुरारी सर ने गीत सुनाए। हास्य, शिक्षाप्रद कार्यक्रम छात्रों ने प्रस्तुत किए। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने गीत ओर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। चेयरमैन ललितेश जैन, मुकेश जैन, नरेश अग्रवाल ने शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिताए हुईं।
निदेशक हेमंत अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मयंक भटनागर ने छात्रों को बधाई दी। गौरीशंकर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी की अध्यक्षता में चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया। सामान्य ज्ञान, दौड़, मेंहदी एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रबंधक उमाशंकर मिश्रा एवं निदेशक कृपाशंकर मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रो. राजेंद्र सिंह सीनियर स्कूल में प्रधानाचार्य संतोष यादव ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। एसआरडी कावेंट स्कूल बाजिदपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में बाल सभा एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य अशोक यादव, शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बच्चों को कहानियां सुनाई। डीपी इंटर कालेज में बच्चों ने अनेक प्रकार की स्टाल्स लगाई। प्रथम स्थान पर सत्यम, द्वितीय पर विनीत शर्मा रहे। एसएचजे मार्डन स्कूल, श्री खूबचंद्र महाविद्यालय में चाचा नेहरू के जीवन पर छात्रों ने प्रकाश डाला। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जीएसटी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
लिटिल इंटरनेशनल स्कूल एवं आदर्श बाल शिक्षा निकेतन में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और बाल मेले का आयोजन हुआ। हरिप्यारी कुबेर शिशुशाला में दौड़ प्रतियोगिता हुई। आरएसएस के विभाग कार्यवाह रमाकांत उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाई। शिकोहाबाद के डडियामई इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम, धर्मेंद्र कुमार, साहब सिंह, प्रेमवीर, डा. वंदना ने छात्र-छात्राओं ने उत्साहित किया।
फहीम्स आक्सफोर्ड के डायरेक्टर एमडी राशि और संस्था छात्रों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। सुभाष तिराहे गरीबों को कंबल बांटे। शांतनु भारद्वाज, उमर फारुक, हिरा खान, तनिष्का, सिफा, मौना मौजूद रहे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश एसएस यादव ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्टालें लगाई।
शिक्षा सागर पब्लिक स्कूल में करहल विधायक सोवरन सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। मेधावी छात्रों को विधायक सोबर सिंह ने पुरस्कृत किया। संचालन चिराग यादव ने किया। रविश, देवेंद्र मोनू मौजूद रहे। गंगादेवी बघेल इंटर कालेज में प्रबंधक योगेश बघेल ने मेधावी छात्राें को सम्मानित किया।
सृष्टि पब्लिक स्कूल, किड्स लर्निंग स्कूल में प्रधानाध्यापक गीता बघेल, एसएसबी पब्लिक स्कूल कठफोरी में प्रबंधक अवधेश प्रताप सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया। एमएसबी पब्लिक स्कूल, कोमल सिंह मैमोरियल स्कूल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मक्खनपुर के महारानी जूनियर हाईस्कूल में दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक सुरेशचंद्र बघेल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, हेमलता यादव, रोहित शर्मा, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने उत्साह बढ़ाया।