फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़ किले आए आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा राममंदिर पर दोनों पक्षों में बने सामंजस्य

विज्ञापन
अवागढ़ किले मे पहुंचे आबकारी मंत्री
विज्ञापन
एटा। अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा अब उच्चतम न्यायालय में है, उसका जो निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा। हालांकि मेरा मानना है कि दोनों पक्षों में सामंजस्य बनना चाहिए। जिससे भव्यता के साथ भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण किया जा सके। यह कहना है प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह का। वह सोमवार को अवागढ़ किले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह प्रदेश के निकाय को जीतने के साथ-साथ गुजरात में विधान सभा चुनाव में भी वापसी करेंगे। उन्होंने जहरीली शराब बनाने और शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने की बात कही। उन्होंने कहा कि मार्च से मैंने पदभार ग्रहण किया है। तब से 22 आबकारी धाराओं में बदलाव करते हुए दंड और कारावास का समय बढ़ाया गया है।

धारा 60 क के तहत आजीवन कारावास 10 लाख का आर्थिक दंड और मृत्यु दंड तक का प्रावधान किया गया है। वहीं प्रदेश के निकाय चुनाव में उन्होंने कहा कि सभी 14 नगर निगमों में बीजेपी जीतेगी। निकाय चुनावों में बीजेपी नंबर वन की पार्टी बनेगी। उन्होंने निकाय चुनावों को 2019 का सेमी फाइनल मानने से इनकार कर दिया। वहीं गुजरात चुनाव में बीजेपी की वापसी की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें