फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक पुलिस मस्त, होमगार्ड पस्त और यातायात व्यवस्था धवस्त

विज्ञापन
जीटी रोड पर जाम में फसे राहगीर
विज्ञापन
एटा। शहर में लगातार यातायात व्यवस्था चौपट होती जा रही है। होमगार्डो की तैनाती के बाद ट्रैफिक पुलिस शहर में नाममात्र के लिए नजर आ रही है। ट्रैफिक पुलिस के आराम फरमाने और होमगार्डों के परस्त होने के चलते यातायात व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में करीब चार घंटे तक जाम के हालात रहे। जिसमें स्कूली बच्चे, एंबुलेंस सहित अन्य वाहन हाईवे पर रेंगते हुए नजर आए। सोमवार को लगे जाम के कारण वाहन निकालने को लेकर कई चालकों के बीच कहासुनी के साथ ही मारपीट भी हुई। शहर में यातायात पुलिस के नदारद रहने को लेकर लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डीएम के निर्देश पर तैनात हुए थे होमगार्ड

पहले यातायात पुलिस में स्टाफ की कमी का रोना होने के कारण तत्कालीन डीएम ने ट्रैफिक व्यवस्था में होमगार्डों को तैनात किया था। इसके चलते कुछ दिन तक यातायात व्यवस्था ठीक रही थी। दिन गुजरने के बाद ही ट्रैफिक पुलिस अपने आराम और वसूले के ठीक ठाक ढर्रे पर आ गई।
विज्ञापन


शहर में पिछले दिनों लगातार लग रहे जाम और चौराहा, तिराहा से नदारत यातायात पुलिस इस बात की गवाही दे रही है। हर चौराहा और तिराहा होमगार्डो के हवाले दिखाई दे रहा था। शहर का व्यस्ततम चौराह माया पैलेस पर भी होमगार्ड ही यातायात को सुचारु कराने में तैनात दिखे।

इससे साफ जाहिर हो रहा है कि शहर में यातायात व्यवस्था केवल होमगार्डो के सहारे चल रही है। ट्रैफिक पुलिस तो केवल अलीगंज तिराहे पर जमघट लगाकर वहां से गुजरने वाले पशुओं के वाहनों से उगाही कर रही है।
विज्ञापन


हाइवे पर दो जगह वाहन खराब हो गए थे। जिसके चलते जाम लग गया था। यातायात पुलिसकर्मी बाहर ड्यूटी पर गए हुए है।
-बचान सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें