फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 2195 व फरिहा में सबसे कम 40 मतदान कर्मी होगें तैनात
फिरोजाबाद। निकाय चुनावों के दौरान जिले की एक निगम, तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में लगभग तीन हजार से ज्यादा कार्मिक चुनाव संपन्न कराने को लगाए जाएंगे। जिले में निकाय चुनावों के लिए निगम से लेकर पंचायत स्तर तक कुल 653 बूथ बनाए गए हैं।
लगभग तीन हजार 51 मतदान कर्मी जिले में निकाय चुनाव संपन्न कराएंगे। आरओ और एआरओ को छोड़ कर जिले में बनाए गए 192 मतदान केद्रों और 653 मतदेय स्थलों यानि बूथों पर लगभग 3051 मतदान कर्मियों की तैनात होंगे। निगम क्षेत्र में हर पोलिंग बूथ पर एक पीठासीन और चार अन्य मतदान कर्मी तैनात होंगे, वहीं वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए पोलिंग बूथों पर एक पीठासीन और तीन अन्य मतदान कर्मिक तैनात किए जाएंगे।
फिरोजाबाद निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2195 मतदान कर्मी लगाए जाएंगे, वहीं सबसे कम चालीस मतदान कर्मी जिले की फरिहा नगर पंचायत में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र फिरोजाबाद में 439, शिकोहाबाद में 92, टूंडला में 52, सिरसागंज में 28, जसराना में 11, फरिहा में 10 और एका नगर पंचायत में 21 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव में भाग्य अजमाने वाले प्रत्याशियों आयु संबंधित अर्हता का आंकलन नामांकन पत्राें क ी जांच की तिथि से होगा। आयोग ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जयप्रकाश सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में भाग्य अजमाने वाले प्रत्याशियों की आयु संबंधी गणना और अर्हता का निर्धारण प्रत्याशी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र की जांच क ी तिथि से होगी। जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यालय ने इस संबंध में आयोग से दिशा-निर्देश मांगे गए थे।