फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। वाहन का इन्तजार कर रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कासगंज के थाना अमापुर के ग्राम भडैरी निवासी दीपू अपने साथी विकास कुमार के साथ रिस्तेदारी में जाने के लिये जीटी रोड स्थित बंटी ढाबा के पास रात लगभग नौ बजे वाहन का इन्तजार कर रहा था।

तभी अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। दीपू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। रिपोर्ट मृतक के बहनोई प्रेमपाल सिंह ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें