फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसों में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील/राया (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात तीन हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 74 के समीप रविवार रात आगरा से नोएडा जा रही कार अचानक अनियंत्रित होने पर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार अनुरोध प्रताप सिंह और दिनेश कुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। दूसरा हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 75 के समीप हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रही फोर्ड फिगो कार का अचानक टायर फट गया। लेकिन, इससे कोई घायल नहीं हुआ। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने स्टेपनी बदलवाकर कार को रवाना कर दिया। राया क्षेत्र में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर आजम खान पुत्र अस्सो उर्फ असलम खान, अजहर पुत्र अय्यूब खान निवासी मोहल्ला पठानपाड़ा राया तवेरा कार से राया आ रहे थे। वृंदावन कट के समीप कार डिवाडर से टकरा कर पलट गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें