फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज देखने आए त्रिपुरा के पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल देखने शुक्रवार को आगरा आए त्रिपुरा के पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक पर्यटक साउथ त्रिपुरा निवासी प्रियालाल देवनाथ (55) हैं। वह किसान थे। उनकी पत्नी बिधु देवनाथ साथ आई थीं।

त्रिपुरा से 55 लोग ताजमहल देखने के लिए बस से चले थे। इलाहाबाद होते हुए शुक्रवार की सुबह बस ताज के पश्चिमी गेट स्थित पार्किंग में पहुंची। यहीं पर प्रियालाल की अचानक हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


उनके साथ आए लोगों ने शव का आगरा में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। पर्यटन थाना पुलिस का कहना है कि प्रियालाल को सांस संबंधी रोग था। उन्होंने पत्नी को बस में सांस लेने में तकलीफ बताई थी। मगर, रास्ते में डाक्टर न मिलने के कारण पत्नी आगरा में चिकित्सक को दिखाने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें