फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार के नकली नोटों के साथ एक पकड़ा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने कोकिलावन धाम से एक युवक को नकली नोटों के साथ पकड़ा है। उसके पास से सौ-सौ के नोट के 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे नकली नोटों के बड़े नेटवर्क के खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को कोकिलावन से चौकी प्रभारी राजकुमार गिरी ने एक युवक को नकली नोटों सहित पकड़कर उसके पास से 12 हजार के सौ के नकली नोट बरामद किए है। आरोपी ने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र मदन निवासी गुहेता भरतपुर राजस्थान बताया। नकली नोट मिलने से पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने इस नेटवर्क में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। जिसके बाद पुलिस पूरे नेटवर्क के काम करने और नकली नोटों के खपाए जाने की जानकारी उससे जुटा रही है। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि नकली नोटों के कारोबार का मास्टरमाइंड राजस्थान का ही रवि नामक युवक बताया जा रहा है। जिसके बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि पूरे नेटवर्क का भांडा फोड़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें