फिरोजाबाद। जीएसटी बिल में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से केंद्रीय वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।
व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने यूपी में मंडी शुल्क समाप्त करने, वन विभाग द्वारा टिंबर व्यापारियों पर लगाए जाने वाले पांच प्रति टेक्स को समाप्त करने, कंप्यूटर पार्ट्स पर लगने वाला 28 प्रतिशत टैक्स को घटाकर 18 प्रतिशत करने सहित खेलकूद का सामान एवं भारतीय संस्कृति के प्रतीक एवं धार्मिक कार्यों में प्रयोग होने वाले रंग-गुलाल आदि पर लगने वाले जीएसटी शुल्क को समाप्त करने सहित एलईडी बल्व को जीएसटी कर से मुक्त कराने की मांग की।
वित्त मंत्री को भेजे ज्ञापन में व्यापारी नेताओं ने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को 10लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने की मांग भी की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अनिल मैनेजर, मनोज गुप्ता ओर प्रवीन निवोरिया शामिल थे।