कासगंज। सोरों के ग्राम कम्पुर में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शीतल(19) निवासी सहसवान की शादी चार माह पहले सोरों के कम्पुर में मनोज के साथ हुई थी। शनिवार देर रात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सुबह जब परिवारीजन सो कर उठे तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस व मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई हैं। मामला आत्महत्या का लग रहा है।