फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन भी जिला अस्पताल में रही बुखार पीड़ितों की भीड़

विज्ञापन
बुखार के मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को जिला अस्पताल में अवकाश के बाद 12 बजे तक चली ओपीडी में 735 मरीजों ने उपचार लिया। इनमें बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 400 से अधिक थी।
विज्ञापन


गांव से लेकर शहर तक हर तरफ बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। बुधवार को जिला अस्पताल से बुखार से पीड़ित होकर गंभीर होने वाले छह मरीजों की मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।

सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता का कहना है कि वर्तमान में मच्छर जनत बीमारियां बढ़ चली हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे लेटते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। हालांकि जनपद में डीडीटी छिड़काव का कार्य चल रहा है। इसके बाद भी बचाव जरूरी है। लोगों को चाहिए कि वे अपने घरों के आस-पास सफाई भी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें