फिरोजाबाद/टूंडला। नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था हिंदी साहित्य संगम के तत्वावधान में शनिवार को हिंदी दिवस पर क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा होनी चाहिए विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
शुभारंभ अतिथि डा. पुनीता पचौरी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में टाइनी टोटस इंटर कालेज की छात्रा स्मिथि पचौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किडस कॉर्नर हैप्पी स्कूल के छात्र हर्षित शर्मा एवं श्रेयस जादौन ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगियों को डा. सत्य प्रकाश धनगर और वृंदावन गुप्ता पे सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में दिनेशकांत दोषी, डा. आराधना भाष्कर, लखपत सिंह तैनगुरिय रहे। इंजी. आरपी शर्मा, डा. बृजपाल पौनिया, उमानंद शर्मा, देवेन्द्र गौतम, बनवारी लाल शर्मा, लक्ष्मी चंद्र नागर, दिलीप गौड, अंबरीश कुलश्रेष्ठ, एसपी सिंह, डा. सुधीर शर्मा, राजकिशोर पाठक, केएस यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. राधेश्याम राही और संचालन डा. अनिल उपाध्याय ने किया।