फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
अस्‍पताल में लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी दस्त और पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। एक वृद्ध की बुखार से मौत हो गई। जिला अस्पताल में कई रोगों से पीड़ित 1300 से अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में सौ से अधिक रोगी वायरल फीवर और उल्टी दस्त, पेट दर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मंछना निवासी रघुनंदन (70) को अचानक तेज बुखार आ गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रघुनंदन की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे से ही औषधि वितरण काउंटर पर रोगियों की कतारें लग गईं। अस्पताल आने वालोें में अधिकांश रोगी उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल पहुंची सोनी देवी ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिन से पेट में दर्द हो रहा है। रामेश्वर का कहना था कि उल्टी दस्त होने पर वह उपचार लेने आए हैं।

उमस भरी गर्मी से अकुलाए लोग
लगातार दो दिन बारिश फिर धूप से गर्मी का कहर जारी रहा। पूरे दिन रही चटख धूप ने उमस भरी गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण उमस भरी गर्मी के चलते घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह आठ बजे से ही चटख धूप निकलने से बढ़ी गर्मी के चलते बच्चों को भी स्कूल से लौटने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। धान की फसल के लिए अभी और बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें