फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 महादानियों ने रक्तदान के लिए बढ़ाए कदम

विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत ‘लहू देश के लिए’ के तहत लगे शिविर में 28 महादानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा में 12 और एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक में लगे शिविर में 16 यूनिट रक्त जमा हुआ। उत्साह ऐसा कि विभव नगर निवासी जीएस सेठी अपनी पत्नी हरप्रीत कौर के साथ रक्तदान करने पहुंचे। इनको अपना प्राइवेट हास्पिटल में स्वास्थ्य परीक्षण कराना था, इसके लिए डाक्टरों ने खाली पेट बुलाया था।
विज्ञापन


यह जानकारी शिविर में दी जाती तो डाक्टर रक्तदान की इजाजत नहीं देते। ऐसे में दोनों ने नाश्ता करके आने की बात कही। रक्तदान के बाद इन्होंने इसका खुलासा किया। गढ़ी भदौरिया के अंकित शर्मा का सीएफटीआई में परीक्षा थी, रक्तदान करने के बाद परीक्षा देने के लिए यहां से निकले। इन जैसे सभी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डा. हरेंद्र यादव, डा. नीतू चौहान, डा. आसभा शर्मा, डा. अवनीश पटेल, काउंसलर प्रमोद कुमार, साबिया, रोहित सिंह, अनिल यादव, भरत उदैनिया, धर्मेंद्र कुमार रहे।

देवरानी के साथ आई जेठानी
नगला पदी कौशलपुर की सुषमा अपनी देवरानी मेघा सिंह के साथ रक्तदान करने आई। बताया कि दोनों पहली बार कर रहे हैं, सास को बताया तो बड़ी खुश हुई। गढ़ी भदौरिया की नीलम ने भी पहली बार रक्तदान किया। उनका कहना था कि उनके रक्त से किसी की जान बचे, इससे बड़ी समाजसेवा क्या है। रक्त देने से कोई कमजोरी नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें