फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिखे संदिग्ध

विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज की साकेत कालोनी में पुलिस बूथ के सामने रिटायर्ड इंजीनियर बृजेश जैन की कोठी में चौकीदार रामभरोसे की हत्या के मामले में पुलिस ने छह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस उनकी पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


कोठी नंबर एक, साकेत कालोनी निवासी बृजेश जैन की कोठी के बाहर ही मलपुरा के गांव बरौदा सदर निवासी रामभरोसे (65) चाय और पान मसाला की ठेल लगाते थे। बृजेश 16 जुलाई को पत्नी विभूति के साथ मुंबई में बेटे से मिलने गए थे। रामभरोसे को घर की देखभाल के लिए छोड़ गए थे। शनिवार रात को उसकी हत्या कर लूटपाट की गई थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोठी में लूट और हत्या की वारदात पूरी प्लानिंग के साथ की गई है। पहचान छिपाने के लिए रामभरोसे की हत्या की गई। कोठी व उसके पास तीन हास्पिटल और एक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई ह्रै। सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या और लूट की घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना से कालोनी में दहशत है। लोगों ने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए लोग अधिकारियों से मिलने भी जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें