आगरा। हरियाली तीज का त्योहार नजदीक है। महिलाओं में भी तीजोत्सव मनाने का जोश झूलों की पीगों की तरह से पींग भर रहा है। रविवार शहर की विभिन्न महिला मंडलों ने तीजोत्सव मनाया। गीत गाए, सावन की मल्हार और कजरी गाकर पिया को याद किया।
शास्त्रीनगर स्थित रीजन अनुराधा गुप्ता के निवास पर माथुर वैश्य इंटरनेशनल झांझर क्लब ने हरित परिधान में संवर का तीजोत्सव मनाया। पिया की याद में कजरी गाई। प्रकृति प्रेम को गीतों में दर्शाया। सखियाें संग झूला झूला।
गुलमोहर एन्क्लेव में गुलमोहर महिला मंडल ने हरियाली तीज मनाई। तीज के गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रिय और प्रकृति के प्रेम में सदस्याओं ने कजरी गाई और झूला झूला। सदस्याओं ने झूले पर गीत गाओ प्रतियोगिता खेली। ढोलक की थाप पर लोकगीतों पर नृत्य किया।
बालूगंज स्थित मुरली मनोहर मंदिर श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महिला मंडल आगरा शाखा सभा ने हरियाली तीज मनाई। मेहंदी प्रतियोगिता हुई। एक दूजे के हाथों पर सदस्याओं ने मेहंदी रचाई।