फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : बीईओ खुद स्कूल जाकर कराएंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पात्र बच्चाें का निजी स्कूलों में प्रवेश खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) खुद कराएंगे।
विज्ञापन


जिले में 3,271 गरीब परिवारों के बच्चे निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र पाए गए हैं। इनके प्रवेश कराने की आखिरी तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी। अभी भी 400 से 500 बच्चे प्रवेश से वंचित हैं। जिलाधिकारी गौरव दयाल की सख्ती के बाद बीएसए अर्चना गुप्ता ने शनिवार को सभी बीईओ की बैठक बुलाई। निर्देश दिया कि स्कूल में जाकर पता किया जाए कि आवंटित बच्चों में से कितने का प्रवेश लिया गया।
विज्ञापन


कुछ बच्चे अभी तक संबंधित स्कूलों में प्रवेश के लिए नहीं पहुंचे हैं। इनकी सूची भी बीईओ को उपलब्ध करा दी गई है। बीईओ अभिभावकों से फोन पर बात करनी होगी। उनसे बच्चे का प्रवेश कराने के लिए कहा जाएगा, यदि वह प्रवेश कराने के इच्छुक नहीं हैं तो उनसे लिखित लिया जाएगा। बीएसए ने बताया कि सोमवार तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें