फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी में हो गईं मुड़िया मेला की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
मेले में भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। गिर्राज महाराज के एक करोड़ से ज्यादा भक्तों के आगमन को लेकर हो रही व्यवस्थाएं उधारी में ही पूरी हो गईं हैं। इस बार शासन ने बजट ही नहीं भेजा है। पिछले साल दो करोड़ से अधिक खर्च हुए लेकिन मिले सिर्फ 75 लाख।
विज्ञापन



छह दिवसीय गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेला में करीब एक करोड़ लोगों द्वारा गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने का अनुमान रहता है। भक्तों की इस भीड़ के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। रोडवेज की 1500 बसों का संचालन, 3 हजार सुरक्षाकर्मी और 151 मजिस्ट्रेेटों की तैनाती की गई है। इस बार मेला की तैयारियों पर लखनऊ से निगाह रखी गई हैं।


कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा खुद तैयारियों का जायजा लेने गोवर्धन आए थे। बावजूद इसके मेला के लिए बजट एक पाई का भी नहीं मिला है। सरकारी आंकलन के मुताबिक इस बार तैयारियों पर कई करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। पिछले साल इस मेला के आयोजन पर पर करीब दो करोड़ में से सिर्फ 75 लाख रुपए ही जारी किए हैं। मेला प्रभारी एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी का कहना है कि शासन से बजट की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें