फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हुई फुल, बिके हजारों अतिरिक्त टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए आस्था का सैलाब बढ़ रहा है। बुधवार को जंक्शन पर श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक दिखी। बताया गया कि मेला के पहले दिन ही 6500 अतिरिक्त टिकट बिके थे। दूसरे दिन ये संख्या और बढ़ी।
विज्ञापन


चार जुलाई से गोवर्धन का मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो गया। मेला को लेकर पहले दिन अलवर, कासगंज के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई गईं। झांसी और ग्वालियर से आगरा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन मथुरा तक आईं।

वापसी में यहां से श्रद्धालुओं को लेकर गईं। जंक्शन पर छह, भूतेश्वर स्टेशन पर दो और गोवर्धन स्टेशन पर तीन अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं।

डीसीएम संचित त्यागी ने बताया कि मेला के लिए यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पहले दिन 6500 से अधिक टिकट बिके। श्रद्धालुओं को गोवर्धन जाने के लिए द्वितीय एंट्री की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें