फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35-40 फीसदी कम में डाले टेंडर निरस्त हों

विज्ञापन
डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम में टेंडर खुलने के समय ठेकेदारों ने जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कई टेंडरों में एफडीआर तक नहीं लगी है। वहीं 35 से 40 प्रतिशत तक कम में टेंडर डाले गए हैं। ऐसे में गुणवत्ता पूर्ण विकास कार्य कैसे हो सकेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा शहर में 14वें वित्त आयोग की धनराशि से विकास कार्य कराए जाने हैं। 3.80 करोड़ की धनराशि से 32 स्थानों निर्माण कार्यों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर मैनेज करने को लेकर गत दिवस स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठेकेदाराें झगड़ा एवं हाथापाई की नौबत आ गई थी।

ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत बुधवार को टेंडर खोले जाने थे। चीफ इंजीनियर कक्ष में बाबुओं द्वारा टेंडर खोलना शुरू किया। तभी एक दर्जन ठेकेदार वहां पहुंच गए। उन्होंने टेंडरों में गड़बड़ी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि 32 कार्यों के लिए जितने भी टेंडर डाले गए हैं, उसमें आधे टेंडरों में एफडीआर नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन


लिफाफे खोलकर फाइलों में लगा दिए हैं। ठेकेदार दोपहर तक इस प्रयास में रहे कि फाइलें खोल कर दिखाई जाएं, जिससे हकीकत सामने आ सके। मौके पर विजय सिंह, मेवाराम, संजय, हरिओम यादव, जावेद खान, मनीष यादव, आनंद प्रकाश, संतोष गोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें