फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर की ली गई तलाशी

विज्ञापन
बैग की तलाशी लेती हुई पुलिस
विज्ञापन
एटा। किन्नर राधा रानी पंडित की हत्या और घर में लूटपाट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट का सामान रखा होने के शक में तलाशी की। अधिवक्ता के घर से पुलिस को सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

विगत सात जून को चित्रगुप्त कालोनी निवासी किन्नर गुरु राधारानी पंडित की हत्या कर लाखाें रुपये की नकदी और आभूषण लूट लिए गए थे। पुलिस हत्याकांड के खुलासे का प्रयास कर रही है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग रही है।

शुक्रवार शाम कोतवाली नगर पुलिस ने एमपी नगर निवासी एडवोकेट के घर लूट का सामान रखे होने की जानकारी मिली। इस पर कोतवाली पुलिस अधिवक्ता के घर की तलाशी लेने पहुंच गई। यहां अधिवक्ता और उसके परिजनों के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। देर तक चली तलाशी में पुलिस को कुछ हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। कोतवाली नगर प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि किन्नर हत्याकांड का खुलासा करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके तहत शुक्रवार शाम एमपी नगर में वकील के घर की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें