फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना समिति की बैठक सपा नेताओं की नोंकझोंक

विज्ञापन
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की बैठक के आखिरी वक्त उस वक्त माहौल गरम हो गया, जब हैंडपंप आवंटन को लेकर सपा नेताओं की बैठक में नोकझोंक हो गई। सपा नेताओं ने बैठक में हैंडपंप आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार करने के लिए कुर्सी से खड़े हो गए। ऐन वक्त पर प्रभारी मंत्री और डीएम ने सपा नेताओं को आश्वासन देकर रोक लिया। बैठक में 206.37 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। मंत्री और डीएम के दखल पर बैठक शांतपूर्ण संपन्न हो गई।
विज्ञापन


जिला योजना समिति की बैठक में बुधवार को जिले के 37 विभागों द्धारा भेजे गए 206.37 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मोहर लगाई गई। जिला प्रशासन को शासन से आवंटित 200 हैंडपंप के आवंटन को लेकर माथापच्ची शुरु हुई तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके समर्थकों की नोकझाेंक हो गई। सपा नेता हैंडपंप आवंटन में भेदभाव और मनमानी का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार करने के इरादे से कुर्सी से खड़े हो गए। माहौल गरमाता देख प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और डीएम अमित किशोर ने सपा नेताओं से मुद्दा नहीं बनाने और भेदभाव नहीं होने का आश्वासन देकर सपा नेताओं को शांत करा कर कुर्सी पर बैठाया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव का कहना है कि विधायक जिला योजना समिति के पदेन सदस्य हैं। लेकिन बैठक में समिति के सदस्यों को महत्व न देकर हैंडपंप आवंटन में विधायकों के प्रस्तावों को महत्व दिया गया। जिला पंचायत सदस्य बैठक में भीख नहीं मांग रहे थे। विधायकों को हैंडपंप शासन और निधि से मिल जाएंगे, लेकिन जिला पंचायत सदस्यों को हैंडपंप खरीदने के लिए शासन से निधि नहीं मिलती। बैठक में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यापाल सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ राजू भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ समेत 19 जिला पंचायत सदस्य और सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन विभागों के प्रस्तावों पर लगी मोहर
कृषि विभाग, लघु सीमांत कृषकों को सहायता, पशुपालन, मत्स्य विकास, वन विभाग, ग्राम्य विकास, भूमि विकास एवं जलसंसाधन, रोजगार कार्यक्रम, पंचायती राज, निजी लघु सिंचाई, राजकीय लघु सिंचाई, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, खादी एवं ग्रामोद्योग, सड़क एवं पुल, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रादेशिक विकास दल, खेलकूद, प्राविधक शिक्षा, एलोपैथी, परिवार कल्याण, आयुर्वेदिक, शहरी जलापूर्ति एवं स्वच्छता, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, पूल्ड एवं ग्रामीण आवास, अनुसूचित, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य वर्ग कल्याण, सेवायोजन, शिल्पकार प्रशिक्षण, महिला एंव बाल विकास और पुष्टाहार विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें