फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की नहीं सुनी स्थानीय अफसरों ने तो आईजी कमिश्नर को घेरा

विज्ञापन
police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। महावन तहसील में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे नगला टीका के ग्रामीणों ने बीच रास्ते में आईजी और कमिश्नर को घेर लिया और प्रदर्शन। इन लोगों का कहना था कि उनके गांव की लगातार उपेक्षा की जा रही है। विकास के काम ठप हैं। कमिश्नर के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


जून माह के तीसरे मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में महावन में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां डीएम के समक्ष समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की लंबी लाइन लगी थी कि कमिश्नर के. राममोहन राव और आईजी अशोक मुथा जैन आ पहुंचे।


करीब 20 मिनट लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कमिश्नर और आईजी जैसे ही अपनी गाड़ियों में बैठकर तहसील प्रांगण से निकलने लगे, नगला टीका से आए महिला-पुरुषों ने उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी के सामने बैठ गए। नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अचानक हुए इस घटनाक्रम से डीएम, एसएसपी सहित अन्य अफसर भौचक्के रह गए। भीड़ को हटाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण हटने को राजी नहीं हुए। कमिश्नर ने ग्रामीणों से उनकी समस्या पूछी तो बताया कि गांव में जलनिकासी की बड़ी समस्या है। कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।

कमिश्नर ने तहसील दिवस के बाद समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने कमिश्नर और आईजी का घेराव खत्म किया। अब बुधवार को एसडीएम की नेतृत्व में समस्या का समाधान करने के लिए तहसीलकर्मियों की टीम गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें