मथुरा। प्रदेश में कानून व्यवस्था और गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सहित सपा और बसपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि 15 साल में जो गड्ढे खोदे गए हैं, उन्हें भरने में वक्त लगेगा। अपराधी दो माह में तैयार नहीं हुए हैं। उन्हें अब समाप्त करने का दायित्व योगी सरकार का है।
गुरुवार को दो दिवसीय मथुरा दौरे पर आए क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा शर्म की बात है, जिन्होंने 15 साल तक सिर्फ गड्ढे खोदे हैं, वो दो माह की सरकार से अब सवाल कर रहे हैं। जिन्होंने गड्ढे खोद कर अपने घर भरें हैं उसे भी निकलवाने का काम करेंगे।
कानून व्यवस्था के सवाल पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा ने मिलकर अपराधियों को तैयार किया है। उन्हें अब समाप्त करना सरकार का दायित्व है। बरेली के 10 श्रद्धालुओं की मौत के बाद घटनास्थल पर देरी से पहुंचे डीएम और एसएसपी के प्रति कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताई है।