फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों की फिटनेस को अब 10 सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गाड़ियों की फिटनेस के लिए अब दूरदराज के इलाकों से संभागीय परिवहन कार्यालय के अलावा भी 10 स्थानों पर फिटनेस केंद्र खोले जाएंगे। अभी तक केवल एक फिटनेस केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव था लेकिन अब देहात के इलाकों में भी अधिकृत फिटनेस केंद्र खुलेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) और टीटीजेड क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के लिए गाड़ियों की समय पर फिटनेस कराने पर बल दिया जाता है। यही कारण है कि आगरा में 15 साल पुरानी गाड़ियों के पंजीकरण भी नहीं किए जा रहे हैं। फिटनेस खत्म होने पर प्रतिदिन 50 रुपये की दर से जुर्माना भी लगाया जाता है। ऐसे में आरटीओ में प्रतिदिन 60 से ज्यादा गाड़ियां फिटनेस के लिए आती हैं।

आरटीओ विजय कुमार ने बताया कि अधिकृत टेस्ंिटग स्टेशन की मान्यता प्राप्त करने के लिए 20 जून तक उनके कार्यालय में आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें एक एकड़ जमीन में केंद्र होना चाहिए। टेस्टिंग के लिए मानकों के अनुरूप उपकरण भी केंद्र में होने चाहिए। प्रयास है कि शहर के चारों कोनों के साथ ही बाह, फतेहाबाद, खंदौली जैसे स्थानों पर भी फिटनेस केंद्र खोले जाएं।
विज्ञापन


कठिन हैं फिटनेस केंद्र की शर्तें
- केंद्र में एक कर्मचारी के पास यांत्रिकी इंजीनियरिंग का डिप्लोमा हो। तीन साल का अनुभव।
- फिटनेस कर्मचारी के पास किसी आटोमोबाइल कार्यशाला में पांच साल काम करने का अनुभव हो।
- उसके पास हल्के और भारी वाहनों के चालन का अनुभव हो।
- कम से कम एक एकड़ भूमि किराये या स्वामितत्व हो। परिवहन नियमों की पूरी जानकारी रखता हो।

एक फिटनेस केंद्र भी नहीं खुल सका था
परिवहन विभाग ने तकरीबन डेढ़ साल पूर्व भी फिटनेस सेंटर खोलने के लिए आवेदन मांगे थे लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी किसी ने आवेदन नहीं किया था। परिवहन अधिकारियों की मानें तो केंद्र खोले जाने के लिए कठिन शर्तों के कारण कोई तैयार नहीं होता है। शहरी क्षेत्र में तो एक एकड़ जमीन की उपलब्धता में भी मुश्किलें आ रही हैं। ऐसे में अब दोबारा फिटनेस सेंटरों के लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें