फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज में शामिल होंगे 13 नए संविदा चालक

Tue, 26 May 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर पिछले दिनों लगे रोजगार मेले के जरिए भर्ती किए गए नए संविदा चालकों की ट्रेनिंग अब आखिरी दौर में है। गाजियाबाद से सात दिनों की कड़ी ट्रेनिंग पूरी कर लौटे 13 नए चालकों को अब कासगंज डिपो की स्थानीय वर्कशॉप में बसों के रख-रखाव और तकनीकी बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह ट्रेनिंग पूरी होते ही इन सभी चालकों को डिपो की बसों की कमान सौंप दी जाएगी, जिससे जिले की परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित रोजगार मेले में कुल 33 चालकों ने आवेदन किया था। इनमें से 29 चालक टेस्ट के लिए उपस्थित हुए। अधिकारियों ने कासगंज-गोरहा बाईपास मार्ग पर इन चालकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया, जिसमें 24 चालक पास हुए। इसके बाद योग्य चालकों को गाजियाबाद के लोनी भेजा गया, जहां उन्होंने सेंसर सड़क पर बस चलाने का सात दिनों का विशेष प्रशिक्षण लिया।
वहां कड़े इम्तिहान के बाद अंतिम रूप से 13 चालकों का चयन किया गया। इन चयनित चालकों को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय भेजा गया और अब इन्हें कासगंज डिपो में संविदा पर नियुक्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें