फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो वाहनों की भिड़ंत में 13 कांवड़िये घायल

Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद हाथरस के हसायन क्षेत्र से लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने जा रहे मैक्स वाहन में सवार श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई। हादसे में 13 कांवड़िये घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक घायल कांवड़िये को अलीगढ़ रेफर किया गया है।हाथरस थाना क्षेत्र के हसायन के गांव खेड़ा निवासी शरद यादव (40), गजेंद्र (21), बृजेश (30), मिलन (20), गौरव (19), श्यामसुंदर (27), रीमा (16), गीता (15), चंद्रप्रकाश (26), खुशबू (15), मीना (38), लक्ष्मी (19), गनेश (14) लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने जा रहे थे। इस दौरान नगला थान के पास उनकी मैक्स वाहन की टक्कर बोलेरो गाड़ी से हो गई। जिसमें सभी कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां चालक शरद की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें