फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूसरे दिन 13 अधिवक्ताओं ने दाखिल किए नामांकन

Thu, 13 Feb 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आवेदन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे दिन भी नामांकन जमा करने का सिलसिला बना रहा। 13 अधिवक्ताओं ने अलग- अलग पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए। एल्डर कमेटी अध्यक्ष गुरदयाल सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो, महासचिव पद के लिए एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, 10 वर्ष से अधिक के उपाध्यक्ष पद के लिए दो, संयुक्त सचिव पद 5 वर्ष से अधिक के लिए दो,कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पांच वर्ष से कम के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो नामांकन जमा हुए हैं। इन सभी पर्चा की जांच 17 फरवरी को की जाएगी। 18 फरवरी को पर्चा वापस होंगे। इस दौरान एल्डर कमेटी सदस्य शारदा प्रसाद सक्सेना, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, जयकुमार सक्सेना व प्रमोद कुमार पुंडीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें