फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 12वीं की छात्रा का गला घोंटा, उससे पहले हुआ घिनौना काम...फिर पेड़ पर लटकाई लाश; ममेरे भाई से प्यार की सजा

Sat, 17 May 2025 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर में 12वीं की छात्रा की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। छात्रा का गला घोंटकर हत्या की गई। उसके बाद लाश को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने हत्या से पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कांसेपुर बंबा के पास बृहस्पतिवार दोपहर बरगद के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली किशोरी की हत्या की गई थी। शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम करने का बाद अपनी राय दी है।
विज्ञापन


 

बताया गया है कि उसका गला रस्सीनुमा किसी वस्तु से घोंटा जाना पाया गया है। इधर, दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। स्लाइड बनाकर जांच के लिए संरक्षित की गई हैं। विसरा भी जांच के लिए संरक्षित किया गया है। इन दोनों को पुलिस आगरा एफएसएल भेजेगी। इधर, शुक्रवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद रात को परिजन ने पुलिस को तहरीर दी।

ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात के बाद दूल्हे का हुआ ऐसा हश्र, देखकर चीख पड़े घरवाले...दुल्हन को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा


 

बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह सुबह सात बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। मगर, वह स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद तक घर भी नहीं लौटी। किशोरी के पिता के अनुसार उनके फोन पर फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी साले का फोन आया। कहा, बेटी कांसेपुर बंबा के पास है। वह मौके पर पहुंचे तो वहां बेटी पेड़ पर लटकी मिली।

ये भी पढ़ें -   UP: करणी सेना के कार्यकर्ताओं का पुलिस ने किया ऐसा हाल, बौखला गया ओकेंद्र राणा...पुलिस को दे डाली ये चुनौती
 
विज्ञापन

 आरोप है कि बेटी को साले का बेटा अपने साथ ले गया। उसने साढू के बेटे को भी बुला लिया। दोनों ने बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक किशोरी के मामा के बेटे, मामा और मौसी के बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। रात को परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें