फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला गढू में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
कुरावली। गांव नगला गढू की रहने वाली 12वीं की छात्रा की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने बताया कि अचानक पेट में दर्द की शिकायत के बाद वह लोग अस्पताल लेकर आए थे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला गढू की रहने वाली 15 वर्षीय प्रिया एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि बेटी के पेट में तेज दर्द हो रहा है। चिकित्सक उपचार शुरू कर पाते, इससे पहले ही प्रिया दम तोड़ चुकी थी। छात्रा के मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची कुरावली पुलिस ने छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवाया। पिता राम प्रयोजन और मां कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे। रिश्तेदारों ने पेट दर्द के चलते अस्पताल लाने की जानकारी दी। बताया कि वह लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। मगर, पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें