मेले में 125 युवाओं को मिला रोजगार
- विकास खंड कार्यालय प्रांगण घिरोर पर लगा रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तत्वावधान में नगर स्थित विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ।
कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और सेवायोजन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में 125 बेरोजागारों को रोजगार दिया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजेश प्रताप ने किया गया। मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान किये जाने के लिए कंपनियों से आवाहन किया गया। इस मेले में सात प्रतिष्ठित कम्पनियां विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष साक्षात्कार के माध्यम से 125 युवाओं क चयन किया गया है। मेले में 173 युवाओं द्वारा पंजीकरण कराया गया इस अवसर पर रवीश मिश्रा जिला समन्वयक, रवि भूषण, फिरोज खान, अभिषेक चौरसिया, गौरव कुमार यादव मौजूद रहे।