फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 2.16 करोड़ की लागत से 49 स्कूलों में होगा बाउंड्रीवाल का निर्माण

Tue, 23 Jan 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
2.16 करोड़ की लागत से 49 स्कूलों में होगा बाउंड्रीवाल का निर्माण
विज्ञापन


-बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों को खातों में भेजी धनराशि

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के बच्चे अब स्कूल समय में स्कूल से बाहर नहीं निकल सकेंगे। शासन की मदद से जिले के 49 स्कूलों में 2.16 करोड़ की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। शासन से प्राप्त धनराशि को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापकों के खातों में भेज दी गई है।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बाउंड्रीवाल न होने के कारण छात्र बिना बताए ही गायब हो जाते थे। सड़क किनारे बने स्कूलों में बाउंड्रीवाल न होने के कारण बच्चे दुर्घटना का शिकार भी हो रहे थे। बीएसए दीपिका गुप्ता ने जिले के 128 स्कूलों में बाउंड्रीवाल के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने पहले चरण में 49 स्कूलों के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्रत्येक विद्यालय में 4.42 लाख की लागत के लिए धनराशि जारी की है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का बाउंड्रीवाल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धनराशि को भी प्रधानाध्यापक के खातों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूलों में गंदगी से भी मिलेगी निजात

स्कूलों में बाउंड्रीवाल का निर्माण न होने के कारण स्कूल में रात के समय आवारा जानवर गंदगी कर जाते थे। इससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। बाउंड्रीवाल का निर्माण होने से स्कूलों में गंदगी की समस्या भी दूर होगी। इसके साथ ही स्कूलों का भवन भी सुरक्षित होगा।

-

49 स्कूलों में बाउंड्रीवाल के लिए धनराशि भेज दी गई है। जल्द ही बााउंड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें