फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौली में गेहूं की फसल में लगी आग, 15 बीघा फसल जली

विज्ञापन
खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। ब्लाक बलदेव के गांव बरौली में आग लगने से 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों का 4.50 लाख रुपये का गेहूं व भूसा जल कर राख हो गया। आग ने छह किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


गांव के किसान पूरन सिंह, बेग सिंह, बहादुर सिंह, रामशरन, रौतान, सौदान सिंह, जयवीर सिंह के बरौली रोड पर खेत हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे अज्ञात कारण से उनके गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

मौके पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गयी। दमकल विभाग की गाड़ी काफी देर से पहुंची, तब तक फसल जल चुकी थी। दमकल के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष था।

ग्रामीणों ने फसल को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बहुत तेज थी। किसान बर्बाद हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित थी। पीड़ित किसानों व ग्रामीणों ने डीएम से आग लगने से जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें