फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने आए कांग्रेसी और भाजपाई, एक-दूसरे के खिलाफ हुई नारेबाजी

विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान आमने सामने आए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर में रोड शो के दौरान भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रत्याशियों के साथ आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी। स्थिति तनावपूर्ण देख अधिकारियों का सांसें फूल गईं।
विज्ञापन


यह भी उस वक्त जब ऊर्जामंत्री और दो निगमों के चेयरमैन भी हेमामालिनी के साथ थे। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। स्थिति को संभालते हुए दोनों काफिलों को निकाला गया।

मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत इस दिन रोड शो के लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से अनुमति ली गई। दोनों के समय में थोड़ा ही अंतर था। भाजपा का काफिला हेमामालिनी के साथ चौक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की ओर आ रहा था तो कांग्रेस के काफिले ने होलीगेट से प्रत्याशी महेश पाठक के साथ प्रवेश किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों दलों के काफिले स्वामीघाट के निकट एक-दूसरे के सामने आ गए। दोनों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस की भाषा में नारे लगाए गए। यह सब ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में होता देख अफसरों को पसीना आ गया।

हालांकि इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान भाव का प्रदर्शन किया। सूचना आलाधिकारियों को दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल जा पहुंचा। आखिरकार कोतवाली पुलिस ने मानव श्रृंखला के रूप में खड़े होकर दोनों काफिलों को एक-दूसरी दिशा में रवाना किया। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें