फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मतदाताओं को बूथों पर सहूलियत देंगी ‘सखियां’

विज्ञापन
महिला मतदाताओं को बूथों पर सहूलियत देंगी ‘सखियां’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। मतदान के दिन महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बीमार, वृद्ध या असहज महसूस कर रहीं महिलाओं को सखी बूथों पर सहूलियत मिल जाएगी। जिलेभर में नौ बूथ महिलाओं को प्रेरित करने के लिए विधानसभावार बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 9 सखी बूथ बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने पहल की है कि प्रत्येक विधानसभा में तीन सखी बूथ बनाए जाएं। इन बूथों को आकर्षक बनाने के लिए साजसज्जा की जा रही है। बूथ पर महिलाओं के पसंदीदा पिंक कलर से पेंटिंग कराई जा रही है। बूथों पर सिर्फ महिला कर्मी ही तैनात होंगी। ऐसी महिलाएं जो लाइन में लगकर परेशान हो रही होंगी उन्हें तत्काल सखी बूथ पर सहूलियत दी जाएगी। सखी बूथों पर दवा से लेकर अन्य सुविधाएं भी होंगी। यह बूथ महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने लिए बनाए गए हैं। प्रशासन का यह भी उद्देश्य है कि महिलाओं को यह संदेश दिया जाए कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। बूथों पर सखी सेल्फी फॉर अटरेक्शन भी अंकित कराया जा रहा है जिससे आकर्षण के लिए सखियों के साथ महिलाएं सेल्फी भी ले सकेंगी।
बनाए जा रहे 6 मॉडल बूथ
कासगंज। सखी बूथों के साथ साथ जिले में 6 मॉडल बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर भी अतिरिक्त सुविधाएं होंगी। बीमार या परेशान मतदाता मॉडल बूथ का सहारा ले सकेंगे। प्रशासन की पहल पर राजस्व टीमें मॉडल बनाने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं पर एक नजर
- 536621 पुरूष मतदाता हैं जिले में।
- 453475 महिला मतदाता हैं जिले में।
- महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए विधानसभावार तीन-तीन सखी बूथ बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिलेभर में 6 मॉडल बूथ भी बनाने के निर्देश दिए हैं। चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें