फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान का प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए चुनौती

विज्ञापन
महिला मतदाता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एटा। जिले में 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए प्रशासन मतदान प्रतिशत को 70 फीसदी के पार ले जाने की तैयारी में है। बीते चुनाव पर नजर डालें तो जिले में आंकड़ा महज 66 फीसदी तक ही सिमटा रहा है। इस बार तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनावों की बात करें तो जिले में साल 1951 से अब तक महज दो बार जिले के मतदाता फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। जबकि इसके अलावा अन्य चुनावों में स्थिति 50 फीसदी के इर्द-गिर्द सिमटी रही है। इस बार चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत को 70 पार करने की तैयारी में जुटा है। स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि नई वीपीपैट को लेकर लोगों के मन में कोई भ्रम न रहे, इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। ईवीएम मूवमेंट के जरिए लोगों को जागरूक करने की कवायद हो रही है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की कवायदें किस हद तक रंग लाती हैं?
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव
1951- 46.23
1957- 54.67
1962- 56.45
1967- 58.84
1971- 57.46
1977- 66.96
1980- 47.43
1984- 54.38
1989- 54.04
1991- 55.50
1996- 46.90
1998- 63.87
1999- 57.39
2004- 52.03
2009- 44.46
2014- 58.72
मतदान प्रतिशत विस चुनाव
वर्ष मतदान फीसदी
1952 90.80
1957 92.14
1962 56.21
1967 60.90
1969 67.15
1974 69.28
1977 53.03
1980 56.29
1985 57.42
1989 49.92
1991 53.16
1993 62.50
1996 59.55
2002 51.54
2007 46.10
2012 57.13
े2017 66.12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें