फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजन बोले, लाडलों की शहादत का भी मोल

विज्ञापन
पुलवामा में शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ - फोटो : ANI
विज्ञापन
एटा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर चारों ओर वीर सैनिकों के लिए प्रार्थनाएं हो रही हैं। वहीं जिलेभर में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों भी हमले को लेकर गमजदा हैं। शहीदों के परिजनों का कहना है कि सरकार आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे।
विज्ञापन

आतंकी हमले के दोषियों को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। हमले में शहीद हुए सैनिकों की मौत देश के लिए बड़ा झटका है। सरकार को खून का बदला खून से लेना चाहिए।
विज्ञापन

अलका यादव, शहीद रजनेश की पत्नी सादियापुर
सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। बातचीत से अब कुछ भी संभव नहीं है। सैनिकों की शहादत का भी मोल है।
सुधा यादव, शहीद उमेश की पत्नी जरारी
हम अपने लाडलों को देश रक्षा के लिए भेजते हैं। गर्व है कि वे देश के लिए अमर होते हैं, लेकिन सरकार को सैनिकों के बलिदान का बदला लेना होगा।
श्याम वती देवी, शहीद मनवीर की शाह की मां, रामई हेतमशाह
एक मां के लिए जवान बेटे को खोने से बड़ा गम कोई नहीं। मगर मां भारती की रक्षा में बलिदान देने का गर्व है। सरकार को अब कड़ा कदम उठाना होगा।
रामवती, शहीद सुशील यादव की मां, नूंहखास
सरकार को जवानों पर हुए हमले का जवाब देना होगा। आतंकवादियों की कायराना हरकत बेहद निंदनीय है। इसका बदला सरकार को लेना चाहिए।
सुनील यादव, शहीद मुकेश की पत्नी, निहाजनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें