मथुरा। प्रयागराज कुंभ के लिए करीब 35 रोडवेज की बसें भेजी जाएंगी। दो फरवरी को भेजी जाने वाली इन बसों के कारण मथुरा में टोटा पड़ जाएगा। इसके चलते दिल्ली, आगरा और अलीगढ़ की सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रयागराज कुंभ के लिए छह रोडवेज बसें पूर्व में भेजी गई थीं। इन बसों के कारण मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार और देहरादून पर बस सेवा बंद करनी पड़ी थीं। यह छह बसें प्रयागराज कुंभ में शटल सेवा के रूप में संचालित की गई थीं। दूसरे चरण में दो फरवरी को करीब 35 रोडवेज की बसें प्रयागराज कुंभ के लिए भेजी जाएंगी।
इन बसों के जाने से दिल्ली, आगरा और अलीगढ़ रूट पर बस सेवा का टोटा हो जाएगा। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज कुंभ के लिए पूर्व में भी छह बसें भेजी गई थीं। उसके बाद करीब 35 बसें फिर मांगी गई हैं। दो फरवरी को इन बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। बसों का संचालन गड़बड़ाने पर एआरएम का कहना है कि जहां अधिक बसें होंगी, उन बसों को खाली जगह पर चलाकर पूर्ति की जाएगी।