फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे’

विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत जटौरा रोड स्थित रामस्वरूप कॉलेज में चित्रकला, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन


शुभारंभ संस्थापक बच्चन लाल पांडेय व प्रबंधक मधुसूदन पांडेय ने किया। उन्होंने कहा आज हर क्षेत्र में बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। पढ़ाई में बालिकाएं हर वर्ष नया परचम फहरा रही है। प्रधानाचार्य अवधेश दुबे ने कहा कि इस आधुनिक दुनिया में बालिकाएं किसी से भी कम नहीं है।

प्रशासनिक क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपने कौशल से लोहा मनवाया है। अध्यापिका प्रवेश कुमारी व लता सिकरवार ने कहा कि महिलाओं को कम आंकने की भूल अब कोई भी नहीं कर सकता है। अब हर क्षेत्र महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। छात्रा अंजू पांडेय व चंचल पांडेय ने कहा कि बेटियों को बचाओ और पढ़ाओ तभी ये दुनिया सुंदर बनेगी।
विज्ञापन


बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। प्रतिज्ञा उपमन्यु, डॉली अग्रवाल, मधु शर्मा, दिया सोनी आदि ने कहा कि यह युग अब पूरी तरह से महिलाओं का है और रहेगा। आगे आने वाला भविष्य भी महिलाओं का है। इस अवसर पर कन्हैया तिवारी, हरिओम शुक्ला, सोनू, विष्णु शर्मा, पूजा शर्मा, अंजू सिंह, विद्या शर्मा, अंजलि आदि उपस्थित थे। संचालन अवधेश दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें