फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हुआ सीवर लाइन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आवास विकास कालोनी में दो सप्ताह बाद भी सीवर लाइन का काम शुरू नहीं हो पाया, जबकि कालोनी के लोगों ने मैन लाइन में पाइप का साइज छोटा होने पर कार्य को रुकवाकर इसकी शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में जल निगम चार चरणों में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाना है जिसमें दो चरण शुरू भी हो चुके हैं। पहले चरण में कराए जा रहे कार्य के दौरान सीवर लाइन के पाइप के साइज को लेकर आवास कालोनी के दुर्वीन सिंह, नाहर सिंह, अनुज कुमार राठौर, प्रमोद कुमार, रामदास वर्मा, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार राठौर आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर से शिकायत कर पाइप लाइन का साइज बढ़ाने की मांग की। इसे लेकर जल निगर के अधिशासी अभियंता को पत्र भी लिखा गया था। मगर दो सप्ताह बीत गए। अभी तक कार्य अधर में अटका हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्वाइंट पर लगाए जा रहे हैं टूटे पाइप
सीवर लाइन के कार्य में कार्यदायी संस्था और ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। दो पाइपों के ज्वाइंट पर कार्यदायी संस्था टूटे पाइप लगा रही है। इतना ही नहीं सीवर के मैनहोल में कहीं पर भी प्लास्टर नहीं किया जा रहा है। खानापूर्ति करते हुए कार्य को समाप्त करने में कार्यदायी संस्था लगी हुई है। इसको लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें