फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां धरी रह गईं, डीआईजी नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीआईजी के दौरे को लेकर अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं, थानों की साफ-सफाई व अभिलेखों को दुरुस्त कर लिया गया। मगर रविवार देर रात डीआईजी का दौरा किन्ही कारणों के चलते स्थगित हो गया। पुलिस की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


जनपद की कानून व्यवस्था का हाल जानने व अन्य विभागीय कार्य को लेकर डीआईजी आगरा जोन लवकुश सोमवार को जनपद में आ रहे थे। डीआईजी के आने से पहले ही एसपी अजय शंकर राय ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं थीं। डीआईजी के आगमन को लेकर भी सारे इंतजाम किए गए थे।

रविवार शाम तक सब कुछ ठीक ठाक रहा, मगर देर रात अचानक अधिकारी का जनपद दौरा की कारणों के चलते रद्द हो गया। कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने चल रही तैयारियों पर रोक लगा दी। डीआईजी का अगला संभावित दौरा कब होगा इसको लेकर अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें