फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की हर आने-जाने वाले पर रहीं सतर्क निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर में छह दिसंबर का दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजर गया। इस दिन अयोध्या का रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद, डा. भीमराव अंाबेडकर का परिनिर्वाण दिवस होने के चलते पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर चेकिंग की।
विज्ञापन


सीओ डा अरुण कुमार के नेतृत्व में सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी, आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी की। ट्रेनों से उतरने व चढ़ने वाले यात्रियों की तलाशी ली गई। इधर बस स्टेंड व वाहनों से उतरकर आने जाने वाले यात्रियों व राहगीरों पर पुलिस की कड़ी नजर रही।

पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर फोर्स तैनात किया। लोगों का कहना था कि अगर यही सतर्कता पूरे समय रहे तो अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि पुलिस का गश्ती दल बुधवार देर शाम से ही तैनात किया था। इस दौरान ढाबों, होटलों में भी तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, एसडीएम जैनेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में एसएचओ लोकेश भाटी और इंस्पेक्टर विजय गौतम के साथ भारी मात्रा में पुलिस फोर्स थाने पर एकत्रित हुआ और फिर पैदल गश्त किया। दोनों बाजारों से होता हुआ थाने पर आकर समाप्त हुआ।

इस दौरान लोगों को शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, पवन सक्सेना, विवेक चड्डा, ठा. सुदीप सिंह, अजय मित्तल, डॉ. पीएस राना आदि मौजूद रहे।

जसराना के साथ कस्बा पाढ़म में विश्व हिंदू परिषद ने बाइक रैली निकाली। जसराना में बाइक यात्रा का शुभारंभ गो सेवा के प्रांत प्रमुख रमाकांत उपाध्याय, संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, विहिप के जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा, भाजपा के विशेष यादव ने भगवा झंडी दिखाकर किया।

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. संजीव यादव, दिनेश लोधी, डा. उम्मेद सिंह, डा. विजेंद्र सिंह वर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, एके शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा पाढ़म की रैली में दिल्ली चलो, जय श्री राम के नारे गूंजे।

बाइक रैली में भाजपा के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी, विहिप जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. संजीव यादव, विशेष यादव मौजूद रहे।

सीओ जसराना डा. अभिषेक राहुल, कोतवाल दिनेश कुमार और चौकी प्रभारी रनवीर सिंह मौके पर मौजूद रहे। बाइक रैली माताटीला धाम से मुख्य बाजार होते हुए पुराने अड्डे तक निकाली गई। राजेश गुप्ता, साजन भट्ट, सुमित वर्मा, दीपक, रामरूप शर्मा, प्रमोद कुमार, डॉ कुलदीप कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें