फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद मारपीट, पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने के साथ ही पथराव हो गया। जिसमें दोनों तरफ के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बमनई निवासी संतरा और काले खां के बीच शुक्रवार सुबह को रास्ता निकालने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद लाठी डंडे तक पहुंच गया। इतना ही नहीं दोनों तरफ से पथराव भी हो गया। जिसकी चपेट में आकर संतरा का बेटा शानू के साथ ही चांदतारा पत्नी समीम, अमरसिंह उर्फ अमरुद्दीन पुत्र छिद्दा, काले खां पुत्र चांद खां और अनारो पत्नी जुवानी घायल हो गई। घटना को देख मौके पर पहुंचे परिजनों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव मरगाया निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र महेंद्र सिंह ने गांव के ही सुधीर पुत्र महेश चंद्र के खिलाफ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें