फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली आनंद महोत्सव में 1100 दीपों से सजाई रंगोली

विज्ञापन
Diwali - फोटो : file photo
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संस्कार भारती द्वारा दिवाली आनंद महोत्सव का आयोजन तिलक इंटर कालेज के मैदान पर किया गया। शहर के लोगों ने खानपान की स्टालों से आनंद उठाया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं, मेला प्रांगण में सजी झांकियों को देखकर दर्शक रोमांचिंत हो गए।
विज्ञापन


उद्घाटन उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, नगर विधायक मनीष असीजा एवं उद्योगपति अभिषेक मित्तल चंचल ने नारियल फोड़ एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मेला परिसर में भगवान जगन्नाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। 1100 दीपों से दीपमाला बना कर रंगोली सजाई गई। दीपों की रोशनी से जिसे लोग निहारते रहे।

महिलाएं हैंडीक्राफ्ट की दुकानों पर खरीदारी की और फास्टफूड की स्टालों पर आनंद उठाया। टीवी कलाकार एवं डांसर राहुल एवं अन्य कलाकारों ने मंचीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भगवान विष्णु के 12 अवतार, दुर्गाजी, भैरों एवं वैष्णो की सजीव झांकी निकाली गई। गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


भगवान राम एवं सीता की सजीव झांकी भी निकाली गई। जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। देर रात्रि तक कार्यक्रम चलता रहा। संचालन शिवकांत पलिया ने किया। इस दौरान संजय मित्तल, विपुल अग्रवाल, आशीष गुप्ता, राजकुमार मित्तल, दुर्गेश गुप्ता, जसवीर सिंह, माहित अरोरा, अनुग्रह गोपाल, राधे, गोपालदास गोयल, हनुमानप्रसाद, सुरेंद्र अग्रवाल, त्रिभुवन श्रीमाली, एससी अग्रवाल, रवींद्र बंसल, रमेशचंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें