राधाकुंड (मथुरा)। गांव कुंजेरा के लोग आज भी खुले में शौैच जाने को मजबूर हैं। प्रात: व शाम को लोगों को लोटा व बोतल लेकर खुले में शौच के लिए जंगल की ओर जाते देखा जा सकता है। गांव में कुछ लोगों के यहां शौचालय नहीं बने हैं, जिससे लोग खुले में शौच को मजबूर हैं।
गांव की प्रेम देवी का कहना है उनके घर में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, इसीलिए हमारा पूरा परिवार खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है। पूजा देवी ने बताया कि उसके यहां शौचालय के लिए अभी तक सर्वे तक नहीं हुआ है। प्रधान द्वारा आश्वासन दिया गया है। घर में 15 सदस्य खुले में शौच को मजबूर हैं। यही स्थिति अन्य परिवारों की भी है।
- गांव में 275 शौचालय बन चुके हैं। अभी 70 घरों में शौचालय बनना बाकी है। इन शौचालय के निर्माण के लिए ब्लाक स्तर पर कार्रवाई जारी है। शीघ्र बचे घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
- कालीचरण, प्रधान