वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कोतवाली के एक गांव में शौच को गई महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं, एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। महिला ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।
मूल रूप से हरियाणा की रहने एक शादीशुदा महिला वृंदावन कोतवाली के एक गांव में अपनी ममेरी बहन के घर रहने आई थी। रात लगभग 10 बजे महिला गांव के पास जंगल की तरफ शौच को गई थी तभी गांव के चार युवकों ने उसे धर दबोचा और महिला के मुंह में कपड़ा ठूस उसे जंगल में ले गए। इसके बाद वहां तीन युवकों ने महिला के साथ रेप किया, जबकि एक युवक उनकी वीडियो बनाता रहा।
जाते समय युवक महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। जंगल में कटीली झाड़ियों में हुई घटना के कारण महिला के शरीर पर चोट भी आईं हैं। रोते-बिलखते वापस बहन के घर पहुंची महिला ने घटना की जानकारी अपनी बहन और जीजा दी। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बहन के घर अक्सर आया-जाया करती थी।
सोमवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और सीओ सदर प्रीति सिंह से घटना की शिकायत की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी रिंकू, नवीन, सुनील और दिनेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है। उधर, पुलिस ने आरोपी दिनेश को पकड़ लिया है। सीओ सदर ने बताया कि अभी एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है।