फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ टीम के आने की सूचना से मची खलबली

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ओडीएफ योजना में महानगर में बने शौचालयों तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए ओडीएफ टीम के आगमन की सूचना से निगम कर्मचारी और अधिकारियों में खलबली मच गई। उनके द्वारा नवनिर्मित शौचालयों पर टीम खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही नगर निगम की टीम नवनिर्मित शौचालयों पर जमा हुए। उनकी साफ-सफाई से लेकर व्यवस्थाओं को सुचारु किया गया। विशेष रूप से स्टेट बैंक चौराहे, बीएसए, भूतेश्वर चौराहा, अर्जुनपुरा, जय सिंह पुरा आदि स्थानों के शौचालयों को निखारा गया। परंतु देर शाम तक ओडीएफ की कोई टीम नहीं आई। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ओडीएफ की टीम को आना था परंतु कोई टीम महानगर के कार्यों को चेक करने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें