फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग शिक्षिका को एबीएसए ने मारा धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्लाक फिरोजाबाद के एबीएसए तरुण कुमार एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दिव्यांग शिक्षिका की एक माह में सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव) स्वीकृत नहीं की। पूर्व में की शिकायत का माफीनामा लिखकर देने को कहा। शिक्षिका जब फाइल वापस करने की जिद पर अड़ी तो एबीएसए धक्का देकर चले गए। दिव्यांग शिक्षिका ने एबीएसए तरुण कुमार की शिकायत बीएसए से की है।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर कैंजरा में तैनात सहायक अध्यापक अनीता यादव ने 20 अगस्त को सीसीएल के लिए अपनी फाइल बीआरसी में जमा की थी। 15 सितंबर से सीसीएल मांगी गई थी। शिक्षिका अनीता का आरोप है कि उससे कहा गया कि पूर्व में की गई शिकायत का माफीनामा लिख कर दे तब सीसीएल स्वीकृत होगी। गुरुवार को शिक्षिका परेशान होकर बीएसए कार्यालय पहुंची और एबीएसए तरुण कुमार से सीसीएल स्वीकृत करने को कहा।

आरोप है कि दिव्यांग शिक्षिका को एबीएसए धक्का मारकर बीआरसी पहुंच गए। शिक्षिका ने इसकी जानकारी ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र यादव को दी तो कई शिक्षक नेता बीआरसी दबरई पहुंच गए। मगर एबीएसए ने स्पष्ट कह दिया कि वो किसी से वार्ता नहीं करेंगे। सीसीएल देने से मना कर दिया। शिक्षक नेता एवं पीड़िता ने बीएसए अरविंद पाठक से शिकायत की है। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि सीसीएल का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें