फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। बच्चे के अपहरण की सूचना पर गुरुवार देर शाम थाना मांट पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। मामला बदमाश समझ युवक की पिटाई का निकला।
विज्ञापन


डांगोली निवासी कान्हा (8) पुत्र धनीराम देर शाम वृंदावन जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान मिरताना निवासी दीपक शर्मा बाइक से पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने जा रहा था। बच्चे ने उससे आगे चलने को कहा तो उसने बच्चे को लिफ्ट दे दी। पानीगांव पेट्रोल पंप के निकट उसने बच्चे को उतार दिया। बच्चा उससे वृंदावन जाने की जिद करने लगा। इस पर वह बच्चे को लेकर पंप के निकट खड़ी यूपी 100 की गाड़ी के निकट ले गया।

पुलिस ने बच्चे को लेकर मांट थाने पहुंचाने को कह दिया। बाइक सवार बच्चे को लेकर थाना मांट जा रहा था, डांगोली के निकट बच्चा बाइक से कूद भाग निकला और अपहरण का शोर मचाने लगा। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ बदमाश समझ पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दीपक शर्मा को थाने ले आई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक को बदमाश समझ कर पीटा था। ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें